लक्सर क्षेत्र के रायसी के हर्ष विद्या मंदिर पीजी कालेज के छात्रों द्वारा बनाए गए मास्क पर की गई प?
- फोटो : ROORKEE
कोरोना महामारी से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं ने मास्क पर तरह-तरह की कलाकृति बनाकर लोगों को जागरुकता का संदेश दिया है। छात्राओं ने कई मास्क पर कोरोना योद्धा बनाकर उन्हें सम्मान दिया है।
हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी के छात्र-छात्राएं कोरोना बीमारी से बचाव के लिए अलग-अलग तरीकों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। चित्रकला विभाग की प्रवक्ता डॉ. वर्षा अग्रवाल और डॉ. शिल्ली पाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने घर पर ही रहकर कपड़ों के मास्क बनाए। इन मास्क पर छात्रों ने बचाव के नियम और कोरोना योद्धाओं को उकेरा है। छात्रों के बनाए गए इन मास्क की प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पालीवाल व सचिव हर्ष कुमार दौलत ने प्रशंसा की है। जबकि अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह व उपाध्यक्ष डॉ. प्रभावति ने कहा कि छात्रों का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे कार्य छात्रों को स्वावलंबी बनाते हैं। छात्रों के इस प्रयास की डॉ. अजीत राव व डॉ. बीपी सिंह ने भी प्रशंसा की है। इस दौरान मॉस्क बनाने वाले छात्र-छात्रों में गोविंद, दीपा, निशा, रजनी सैनी, पूनम, प्रियंका, शुभम, पिंकी, अमन, दिलबाज, अन्नू, सपना, सपना, सबा, प्रतिभा शामिल रहे।