रुड़की। सेना की भर्ती के लिए आए युवाओं को कोरोना की जांच करवानी अनिवार्य है। कोरोना जांच कराने के लिए बाहर से आए युवाओं ने सिविल अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। इस दौरान किसी भी युवक की कोरोना जांच पॉजिटिव नहीं आई।
रुड़की के बीईजी में सेना की भर्ती चल रही है। भर्ती के लिए यूपी, राजस्थान और हरियाणा के युवक रुड़की पहुंचे हैं। वहीं भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं को कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। सोमवार को बाहर से आए युवा अपनी कोरोना जांच कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां युवाओं की एंटीजन जांच की गई। जांच में कोई भी युवक कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। सिविल अस्पताल के प्रबंधक दिव्यांशु ने बताया कि सोमवार को कोरोना जांच के लिए 122 सैंपल लिए गए। इनमें सौ लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।