फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार: हज यात्रा को किया गया स्थगित

विज्ञापन
कलियर हज हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हज समिति के अध्यक्ष शमीम आलम व अधिशासी अधिकारी मोहम्म? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कोरोना को देखते हुए सरकार ने इस बार हज यात्रा को स्थगित कर दिया है। अब कोशिश की जा रही है कि इस बार यात्रा पर जाने के लिए चुने गए लोगों को ही नए साल के लिए चयनित किया जाए। उत्तराखंड राज्य हज समिति अध्यक्ष शमीम आलम और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने सोमवार को हज हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

हज समिति अध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय और हज कमेटी आफ इंडिया से 2020 में चयनित हज आवेदकों को ही अगले वर्ष 2021 में भेजने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसा मौका है जब भारत से कोई भी हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं जा सकेगा। सऊदी अरब सरकार और हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा इस बार की हज यात्रा को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निरस्त कर दिया गया है। बताया गया कि यात्रा रद्द होने के चलते सभी का पैसा आवेदकों के खाते में वापस कर दिया जाएगा। इसकी सूचना आवेदकों को फोन और मैसेज के जरिए दी जाएगी। इस मौके पर इजहार, अब्दुल कादिर व शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें