फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी समर्थित गमछा पहनने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर विधानसभा क्षेत्र के दरियापुर गांव में बने मतदान केंद्र पर एक कार्यकर्ता के पार्टी समर्थित गमछा पहनने पर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए अधिकारियों से शिकायत करते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे कलियर विधानसभा के दरियापुर गांव में मतदान केंद्र पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था। इसी बीच यहां एक युवक पार्टी समर्थित गमछा पहनकर पहले मतदान केंद्र के बाहर और फिर मतदान केंद्र में घूमने लगा। आरोप है कि युवक अपने गमछे को दिखाकर लोगों को इशारे कर रहा था। इसका पता जैसे ही दूसरी पार्टी के लोगों को लगा तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि युवक वोटरों को बहकाने का काम कर रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में हंगामा हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पास मास्क नहीं है। वह मुंह पर गमछा लपेटकर मास्क के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। इसपर पुलिस ने युवक को मास्क देकर लोगों को शांत कराया। इसके कुछ ही देर बाद युवक गमछे को दोबारा गले में डालकर घूमने लगा। इसपर अन्य लोग भड़क उठे। ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारियों ने युवक को पकड़कर हिरासत में लेने की धमकी दी। इसके बाद उस पार्टी के अन्य समर्थक मौके पर पहुंचे और युवक को वहां से लेकर दूर चले गए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें