फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका संचालक से डेढ़ लाख लूटे

Tue, 12 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
घ्‍ाटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की। दिनदहाड़े टॉकीज तिराहे पर शराब ठेका संचालक से बाइकसवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन दोनों बदमाशों का हुलिया साफ नजर नहीं आ रहा है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस और एसओजी की टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन


कलियर के सोहलपुर में रुड़की निवासी राज सिंह, नरेश कुमार और सुनील बालियान मिलकर शराब का ठेका संचालित करते हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे राज सिंह अपने दोनों पार्टनरों से मिलने उनकी रेडिमेड गारमेंटस शोरूम पर रुड़की टॉकीज तिराहे पहुंचे। करीब आधे घंटे के बाद राज सिंह लगभग सुबह 10:30 बजे डेढ़ लाख रुपये लेकर एसबीआई मेन ब्रांच के लिए निकले। शोरूम से निकलने पर राज सिंह ने नगदी रखने के लिए स्कूटर की डिक्की का लॉक खोला और अखबार में लिपटे नोट सीट पर रख दिए। इसी बीच पहले से ताक में खड़े दो बदमाश झपट्टा मारकर उससे नगदी ले उड़े।

राज सिंह और उनके पार्टनरों ने शोर मचाया। बाहर खड़े कुछ लोगों ने भागकर उनका पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन चंद सेकंड में बदमाश आंखों से ओझल हो गए। लूट की सूचना पर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया, एसएसआई गोविंद कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बैंक समेत आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। राज सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ठेका संचालक का इंतजार कर रहे थे बदमाश
व्यस्त चौराहे पर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में जिस फुर्ती से लूट को अंजाम दिया उससे माना जा रहा है कि बदमाश पहले से ठेका संचालक पर नगदी होने से वाकिफ थे। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइकसवार दोनों युवक काफी देर से शोरूम के बाहर खड़े थे। पार्टनरों से बातचीत कर जैसे ही राज सिंह बाहर निकले। हेलमेट पहने एक बदमाश ने बाइक स्टार्ट कर ली। दूसरा बदमाश झट से नगदी उठाकर बाइक पर बैठ गया और पलक झपकते दोनों गायब हो गए। जबकि पुलिस की पूछताछ में राज सिंह ने दावा किया कि नगदी बैंक में जमा करने की जानकारी सिर्फ तीनों पार्टनरों को थी। ऐसे में पुलिस को पार्टनरों से जुड़े लोगों पर लूट में शामिल होने का शक है।

बैंक के बाहर लूट, कैमरे नाकाम
बदमाशों ने जिस शोरूम के बाहर लूट को अंजाम दिया उसकी बगल में एक बैंक है। बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। वहीं बैंक के एक तरफ शोरूम तो दूसरी तरफ होटल है। होटल के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा है। पुलिस व एसओजी ने सभी कैमरे खंगाले। लेकिन उसमें उनका हुलिया साफ नजर नहीं आ रहा है। चौक पर लगे सरकारी कैमरे में इसलिए कुछ साफ नहीं आया कि बदमाश तेजी से चौक से होकर निकले।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें