फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन माह से संविदा कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के करीब 25 संविदा कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फरवरी माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों की जेब पूरी तरह खाली हो चुकी है। हालात यह हैं कि अब उन्हें परिवार का खर्च चलाने के लिए उधार लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




संविदा कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलना अब आम समस्या बनती जा रही है। कई बार वेतन की मांग की गई इसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। कर्मचारियों के अनुसार, वेतन न मिलने से बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन और दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। बताया कि कुछ लोग तो किराया तक नहीं दे पा रहे हैं जिससे मकान मालिकों का दबाव भी बढ़ता जा रहा है।



वहीं कई कर्मचारी उधार लेकर घर चला रहे हैं जिससे कर्ज का बोझ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही वेतन जारी नहीं हुआ तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि बजट न होने का हवाला देकर उनको वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। यदि बजट एक साल तक जारी नहीं होगा तो क्या कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। कर्मचारियों ने मांग की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द वेतन जारी किया जाए ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
विज्ञापन


कर्मचारियों के वेतन के लिए अधिकारियों से बात की गई है। विभाग से बजट जारी होते ही संविदा कर्मचारियों को विभागीय स्तर से वेतन जारी कर दिया जाएगा। -डॉ़ एके मिश्रा सीएमएस, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें