फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाली नहीं बनी तो मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगपुर से रायसी गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाक्करपुर गांव के बीच करीब एक वर्ष से जलभराव की समस्या बनी हुई है। मार्ग के किनारे नाली नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला दूषित पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मार्ग के किनारे नाली निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि भोगपुर-रायसी मार्ग क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। बाक्करपुर गांव के बीच नाली नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जलभराव के बीच गड्ढे दिखाई नहीं देने से आए दिन पैदल राहगीर, दुपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। दूषित पानी जमा होने से क्षेत्र में मक्खी-मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण कर्मसिंह, नितिन, राजेश, विनोद, दीपक सैनी, सोनू कुमार, आंसू कुमार, श्याम सिंह और राहुल कुमार ने जिलाधिकारी से मार्ग के किनारे जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की है।
लोनिवि से लगातार की जा रही मांग : प्रधान
बाक्करपुर की ग्राम प्रधान प्रतिभा ने बताया कि मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण कराने को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से लगातार मांग की जा रही है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें