कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए
- फोटो : amarujala
कांग्रेसियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य स्मृति दिवस पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कांग्रेसियों से फिर से देश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष कलीम खान, श्रवण गोस्वामी, रामसिंह सैनी, सुभाष सरीन, प्रेमसागर पुरी, अशोक चौहान, भूपेंद्र दीवान, राजदुलारी, मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस सेवा दल की ओर से भी पुरानी तहसील में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर रुड़की के मुख्य संगठक डा. अफजल खां, नबील मलिक, संजय शर्मा, अनुराग रस्तोगी, फिरोज शाह, शहजाद अंसारी, आदिल गौड, फादर एम दयाल, अनीस राव, कादिर अली, दीपक कुमार, सोनू कुमार, सानिब आदि मौजूद रहे।
छबील लगाकर ठंडा शरबत बांटा
एकता वेलफेयर सोसायटी की ओर से मलकपुर चुंगी पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत बांटा गया। इस मौके पर सोसायटी के प्रबंधक ई. मुजाहिर हुसैन, सचिव एमबी सागर, राव शेर मुहम्मद, सुलेमान, प्रेम सागर, अशोक चौहान, राव कलीम खां, हाजी सलीम खान आदि मौजूद रहे।