फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Wed, 01 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए जाने के विरोध में चंद्रशेखर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। साथ ही भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एनएसयूआई ने भैंसा बुग्गी पर बाइक रखकर तेल के दाम बढ़ाए जाने का विरोध जताया। 
विज्ञापन


कांग्रेस शहर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सभी वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। गरीब और आम आदमी का महंगाई के कारण जीना मुहाल हो गया है। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बहुत कम है।

इसके बाद भी भाजपा सरकार तेल के दाम लगातार बढ़ा रही है। इस अवसर पर सुभाष सरीन, गोपाल नारसन, रश्मि चौधरी, श्रवण गोस्वामी, सुशील यादव, प्रमोद भटनागर, अशोक चौहान, मनोज कुमार, मकसूद हसन, दीपक चौहान, संजय गुड्डू, आशीष सैनी, विकास शर्मा, आदेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं एनएसयूआई ने भी तेल के दाम बढने पर विरोध जताया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भैंसा बुग्गी पर बाइक रखकर अपना विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें