फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: परीक्षाओं में अनियमितताओं से भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के लिए कांग्रेस विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने जिलेभर में छात्रों की गूंज अभियान चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

रुड़की के गांव रामपुर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कलियर विधायक एवं रुड़की ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष फुरकान अहमद ने कहा कि नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों से लाखों छात्र व अभिभावक चिंतित है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है।
फुरकान अहमद ने कहा कि कांग्रेस जिले की प्रत्येक विधानसभा में छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेगी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को सख्ती का सामना करना पड़ता है जबकि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं व्यवस्था की खामियां उजागर करती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कोचिंग संस्थानों और शिक्षण केंद्रों में जाकर युवाओं से संवाद किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नासिर परवेज और वीरेंद्र ठाकुर ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर जल्द बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें