फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा छह से 11 की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में सोमवार को कक्षा छह से 11 के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। प्रधानाचार्य वीके त्यागी ने बताया कि डिजिटल लर्निंग के तहत विद्यालय के कक्षा दो से 12 तक के छात्रों को रोजाना पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण विद्यालय के बंद हुआ तो सभी कक्षा अध्यापकों और विषय अध्यापकों ने छात्रों के माता-पिता से विडियो कालिंग के माध्यम से शिक्षा में सुधार और सुझाव प्राप्त करने की पहल शुरू की। इसे अभिभावकों की भी सराहना मिल रही है। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की है कि डिजिटल लर्निंग को और उपयोगी बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सोमवार से कक्षा छह से 11 तक के छात्रों की परीक्षा ऑनलाइन कराई गई। इसमें 600 में से 515 बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि व्हॉट्सएप और गूगल क्लास रूप के जरिये परीक्षा कराई जा रही है। व्हॉट्सएप से बच्चों को पेपर भेजा जाता है और तीन घंटे में कॉपी व्हॉट्सएप से मंगाई जाती है। इसके लिए गूगल क्लास रूम की भी मदद ली जा रही है। उधर, श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में कक्षा दो से पांच तक की ऑनलाइन कक्षाएं आज से शुरू होंगी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिता ने बताया कि कक्षा छह से 12 तक की ऑनलाइन कक्षाएं 22 अप्रैल से चालू हैं। ऑनलाइन कक्षाओं में शिक्षक नोट्स, वीडियो और ऑडियो के माध्यम से छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। शिक्षक व्हॉट्सएप ग्रुप में पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं।
ऑनलाइन प्रदर्शनी आयोजित
लक्सर। हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में चित्रकला विभाग की डॉ. प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘कला संगम’ आयोजित कराई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. केपी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है। डॉक्टर राजेश चंद्र पालीवाल ने कहा कि हमें सभी प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में सपना, रजनी, अंजुम, सबा, निशा, दिलबाग, उत्तर प्रदेश से गुलफाम, मनीषा, काजल, अनीता, कपिल, अक्षय, प्रियंका, मध्य प्रदेश से गार्गी मित्तल, राजस्थान से जया, उड़ीसा से झांसी मिश्रा की पेंटिंग अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें