फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगड़ी एवं कृपाण पर रोक लगाने पर हंगामा

Sat, 03 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पगड़ी और कृपाण पर प्रतिबंध लगाने का विरोध करते सिख प्रतिनिधि - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एचआर पब्लिक स्कूल में सिख समुदाय के लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि स्कूल प्रशासन पगड़ी बांधने एवं कृपाण लाने वाले सिख समुदाय के बच्चों को निकाल रहा है। मामले को लेकर कोई हल नहीं निकल पाने पर सिख समुदाय के लोग लौट गए। शुक्रवार को ऐथल, बड़ीवाला, बुक्कनपुर, टिगरी व लक्सर निवासी सिख समूदाय के करीब दो सौ लोग एकत्र होकर रुड़की रोड़ स्थित एचआर पब्लिक स्कूल पहुंचे। उनका कहना था कि बृहस्पतिवार को स्कूल प्रशासन ने सिख समुदाय के कुछ लड़कों को स्कूल से बाहर कर दिया था। ये लड़केे पगड़ी लगाकर कृपाण के साथ आए थे।
विज्ञापन


सिखों ने बताया कि पहले स ही उनके बच्चे स्कूल में पगड़ी पहनकर व कृपाण लेकर आते रहे हैं जिसे सुप्रीम कोर्ट भी गलत नहीं मानता है। इस मामले को लेकर हंगामा कर रहे सिख समुदाय के प्रतिनिधियों से स्कूल प्रबंधन की घंटों तक वार्ता चली। आखिर स्कूल प्रशासन ने पगड़ी पहनकर स्कूल आने की अनुमति दे दी, लेकिन स्कूल में कृपाण नहीं लाने की बात पर स्कूल प्रशासन अड़ा रहा। स्कूल प्रबंधक गोपाल अग्रवाल का कहना था कि जिला प्रशासन भी स्कूल में कृपाण लाने की अनुमति नहीं देता है। इस वजह से वह कालेज में कृपाण लाने की छूट नहीं दे सकते हैं। 

स्कूल प्रशासन ने कृपाण लगाने की अनुमति देने के लिए एक पत्र उपजिलाधिकारी को लिखा है। सिख समुदाय के लोगों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि वह अपने धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचने देंगे। इस दौरान सरदार जसवीर सिंह, मोहन सिंह, गुरुनाम सिंह, गुरदीप सिंह, करनल बक्शी सिंह, जसविंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, नारायण सिंह, गुरमेल सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह व सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें