फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल केंद्र बदलवाने को काट रहे समिति के चक्कर

विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र में धान की खरीद नही होने पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
वर्तमान गन्ना पेराई सत्र में इकबालपुर शुगर मिल को गन्ना देने में सेंटर के किसान तवज्जो दे रहे हैं। इकबालपुर गन्ना विकास समिति पर 25 से 30 किसान हर रोज दूसरे शुगर मिलों के सेंटरों से अपने गन्ने की आपूर्ति इकबालपुर मिल के तौल केंद्र पर बदलवाने की अर्जी दे रहे हैं। नतीजतन इकबालपुर मिल में हर दिन अन्य सेंटरों से गन्ने की आपूर्ति बढ़ती जा रही है। इसको लेकर मिल प्रबंधन इस सत्र में रिकॉर्डतोड़ गन्ना पेराई करने की जुगत में लगा हुआ है।
विज्ञापन

इकबालपुर गन्ना विकास समिति क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं, जहां पर इकबालपुर के साथ-साथ दूसरे शुगर मिलों के तौल केंद्र भी लगे हुए हैं। कुछ गांवों में तो तीनों मिलों के तौल केंद्र लगे हुए हैं। किसान अपनी मर्जी से सुविधानुसार किसी भी मिल में गन्ना आपूर्ति करने की अर्जी देकर सेंटर को गन्ना समिति में दर्ज करा सकते हैं। वर्तमान गन्ना पेराई सत्र में किसान इकबालपुर शुगर मिल तौल केंद्रों पर गन्ना आपूर्ति करने की अर्जी दे रहे हैं। आजकल मौजूदा समय में हर दिन 25 से 30 किसान दूसरे मिल के तौल केंद्र बदलवा कर इकबालपुर शुगर मिल के तौल केंद्र पर गन्ना आपूर्ति करने का प्रार्थनापत्र देने गन्ना समिति कार्यालय पहुंच रहे हैं। इकबालपुर गन्ना समिति के वरिष्ठ लिपिक विपिन कुमार ने बताया कि जो किसान पहले दूसरे मिल के तौल केंद्र पर गन्ना आपूर्ति क र रहे थे, वे अब इकबालपुर शुगर मिल के सेंटरों पर गन्ना आपूर्ति करने की अर्जी लेकर गन्ना समिति पहुंच रहे हैं। लगभग 30 किसान हर रोज इकबालपुर शुगर मिल के तौल केंद्र को गन्ना देने का प्रार्थनापत्र लेकर कार्यालय आ रहे हैं। इकबालपुर शुगर मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुरेश शर्मा का कहना है कि चालू गन्ना पेराई सत्र में तौल केंद्रों से गत वर्षों से ज्यादा गन्ना मिल में पहुंच रहा है। वर्तमान पेराई सत्र में रिकार्ड गन्ने की पेराई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें