फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति ने परखी यात्रियों की सुविधाएं 

Wed, 04 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रेलवे यात्री सुविधा और उपभोक्ता सलाहकार समिति के सद्स्य हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रुड़की। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को कितनी सुविधाएं दी जा रही हैं उसे परखने के लिए बुधवार को केंद्रीय यात्री सुविधा एवं उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने स्टेशन का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

यात्री सुविधा समिति के सदस्य लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, रामाधीन एवं उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य रमेशचंद शर्मा का पहले रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. कल्पना सैनी समेत कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद सदस्यों ने स्टेशन पर बने शौचालय का निरीक्षण किया। टिकटघर परिसर स्थित सुलभ शौचालय पर कर्मचारी बिना आईडी कार्ड के मौजूद मिला। इस पर सदस्यों ने कर्मचारी एवं अधिकारियों को फटकार लगाई। बाद में हर समय आईडी कार्ड के साथ ड्यूटी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उसके बाद समिति सदस्यों ने स्टेशन पर पेयजल, पार्किंग, टिकट काउंटर, वेटिंग रूम और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा आदि मौजूद रहे। समिति अपनी रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को सौपेंगी।

ढंडेरा स्टेशन पर उठी सुविधाओं की मांग 
ढंडेरा के लोगों ने समितियों के सदस्यों को ढंडेरा स्टेशन पर यात्री सुविधाएं देने की मांग उठाई। यात्रियों ने स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, पेयजल, यात्री शेड बनवाने व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। इसके अलावा डेली पैसेंजर यात्रियों ने लोकल ट्रेनों का संचालन सही समय पर कराने की मांग की। यात्रियों ने बताया कि पैसेंजरों ट्रेनों को स्टेशनों पर रोककर कई-कई ट्रेनों को क्रास किया जाता है, जिससे बेवजह ट्रेनें लेट होती हैं। समिति सदस्यों ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन


सिलेंडर ले जाते पकड़े, चालान 
जिस समय समिति सदस्य रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे उसी समय एक स्कूटी पर दो व्यक्ति एक सिलेंडर लेकर जा रहे थे। स्कूटी से स्टेशन परिसर से सिलेंडर ले जाते समय आरपीएफ ने युवकों को पकड़कर रोक लिया। बाद में दोनों का आरपीएफ ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें