फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कमान अधिकारी ने किया वार्षिक एनसीसी निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
84 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया ने हरिद्वार यूनिवर्सिटी का वार्षिक एनसीसी निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर एएनओ लेफ्टिनेंट सुमित चौहान और एनसीसी इंस्ट्रक्टर अनूप सैनी ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान कर्नल अलमिया ने एनसीसी से जुड़े अभिलेखों, प्रशिक्षण गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सीनियर डिवीजन और सीनियर विंग के कैडेट्स से संवाद किया।
विज्ञापन

कैडेट आकाश के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने सैन्य अभिवादन प्रस्तुत किया। कैडेट कनिका राजपूत ने उन्हें विश्वविद्यालय की इंटरनल शूटिंग रेंज का निरीक्षण कराया। कर्नल अलमिया ने शूटिंग रेंज, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग कोर्स और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य की प्रतियोगिताओं और चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। अंत में उन्होंने प्रो वाइस चांसलर डॉ. आदर्श आर्या से मुलाकात कर एनसीसी की भावी योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें