फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: काॅलोनीवासियों को मिली हिंसक कुत्ते के आतंक से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम ने पकड़ा, 10 से अधिक लोगों पर कर चुका था हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



लक्सर। नगर में आतंक का कारण बने हिंसक कुत्ते को आखिरकार नगर पालिका प्रशासन की टीम ने पकड़ लिया। टीम के कुत्ते को पकड़ने के बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर छोड़ दिया है।

नगर के हरिद्वार मार्ग स्थित अग्रवाल काॅलोनी में एक हिंसक कुत्ता बीते कई दिनों से आतंक का कारण बना हुआ था। कुत्ता अभी तक दस से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका था। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। कुत्ते के आतंक के कारण काॅलोनीवासी घरों के बाहर निकलने से डर रहे थे। पूर्व सभासद रतेंद्र तिवारी ने नगर पालिका प्रशासन और वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने हिंसक हुए कुत्ते को पकड़ने के लिए पांच कर्मचारियों की एक टीम को लगाया था। वन विभाग के सहयोग से टीम कुत्ते को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन अब तक कुत्ता कर्मचारियों को चकमा देकर बच रहा था। इस बीच शुक्रवार की देर शाम को कर्मचारियों ने काॅलोनी के समीप कुत्ते को घेर लिया और जाल की मदद से उसे पकड़ लिया। कुत्ते के पकड़े जाने से काॅलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। ईओ मोहम्मद कामिल ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के बाद आबादी से दूर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें