फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। लक्सर-गोवर्धनपुर मार्ग पर टायर फैक्टरी के निकट महिंद्रा गाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें महिंद्रा गाड़ी में सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक ट्राली को मौके पर ही छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी मुस्तकीम गाड़ी चलाने का कार्य करता है। बुधवार को वह मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में स्थित गन्ना कोल्हू से माल लेकर मुजफ्फरनगर के शाहपुर बसी कस्बे में गया था। उसके साथ कोल्हू में काम करने वाला बिजनौर के थाना हल्दौर के ग्राम इब्राहिमपुर गांव निवासी कैलाश भी गया था। देर राज वह गाड़ी से वापस लौट रहे थे। जैसे ही लक्सर गोवर्धनपुर मार्ग पर टायर फैक्टरी के निकट पहुंचे तो लक्सर शुगर मिल से जा रही गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि महिंद्रा गाड़ी पलट गई और उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को लक्सर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच ट्रैक्टर चालक ट्राली को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें