फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में 23 से लगेगी आचार संहिता

विज्ञापन
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
रुड़की नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। आने वाली 23 अक्तूबर से आचार संहिता लग जाएगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इस बाबत स्पष्ट संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से प्रस्तावित हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


पिछले करीब डेढ़ साल से रुड़की नगर निगम के चुनाव लंबित चल रहे हैं। सन् 2015 में रामपुर और पाडली गुर्जर को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद भाजपा सरकार ने 2017 में इन दोनों गांवों को बाहर करते हुए चार नए क्षेत्रों को शामिल कर लिया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

बताया जा रहा है कि 25 अक्तूबर तक प्रदेश सरकार को निगम के चुनाव की तैयारी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है। इसी के चलते प्रदेश सरकार की ओर से आचार संहिता लागू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि रुड़की निगम के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 23 अक्तूबर तक चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इसी के चलते रुड़की नगर निगम की ओर से प्रस्तावित हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


आचार संहिता से पहले शुरू कराएंगे सड़कों का काम

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने डीएवी रोड के नजदीक प्रेस कांफ्रेंस कर हाउस टैक्स वृद्धि पर रोक के लिए सीएम और शहरी विकास मंत्री का आभार जताया। उन्होंने तीन क्षेत्रों में करीब 30 करोड़ की पेजयल परियोजनाओं को मंजूरी देने पर भी आभार जताया। कहा कि चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले करीब 20 जगहों पर सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता एवं पीयूष ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें