फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर ब्रह्मपुर गांव में भूमि पर रास्ते को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत दो लोग चोटिल हो गए। दोनों पक्षों ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

खानपुर ब्रह्मपुर गांव निवासी दीपक कुमार और मनोज कुमार के घरों के पास परिवार की एक भूमि स्थित है। मंगलवार सुबह इसी भूमि पर रास्ते को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से एक महिला और एक पुरुष चोटिल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें