फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन गर्ल्स सिविल व इलेक्ट्रिकल टीम ने मारी बाजी

Mon, 21 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
बैडमिंटन खेलते हुए खिलाड़ी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केएल पालीटेक्निक में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में लीग मैचों का आयोजन किया गया। इस दौरान बैडमिंटन गर्ल्स के लीग मैचों में सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की टीमों ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन


वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन गर्ल्स लीग मैच में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग को हरा सिविल इंजीनियरिंग की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग को शिकस्त देते हुए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग टीम ने मैच जीत लिया। इसके अलावा बैडमिंटन ब्वायज में भी सिविल इंजीनियरिंग की टीम ने इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की टीम को हराकर जीत दर्ज की। इसी तरह वालीबॉल प्रतियोगिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की टीम विजयी रही।

टेबिल टेनिस में ब्वायज में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग की टीम विजयी रही जबकि टेबिल टेनिस गर्ल्स प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की टीम ने जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता आटोमोबाइल तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की टीमों के बीच हुई। जिसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की टीम ने जीत हासिल की। इस दौरान स्पोर्ट्स अधिकारी डा. अरुण चमोला, संदीप श्रीवास्तव, वनिता गोयल, अनुज चौहान, मनोज सिंह, लोकेश सैनी, मनधीर सिंह, रमन पाल, संजय सिंह, वाईके गोयल एवं विपिन जैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें