फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्राअंदाजी से हज पर जाने वालों का चयन

Sat, 18 Mar 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
हज हाउस में शनिवार को राज्य से हजयात्रियों के चयन के लिए हज कमेटी ऑफ  इंडिया मुम्बई की ओर से ऑनलाइन कुर्राअन्दाजी लॉटरी की गई। कलियर के हज हाउस में प्रोजेक्टर के माध्यम से इसे दर्शाया गया। कलियर में इसका शुभारंभ हज कमेटी अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने बटन दबाकर किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2016 में राज्य का कोटा 847 था जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 1061 किया गया है। इस बार राज्य से 4694 आवेदन फार्म आए। कुर्राअन्दाजी में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले 368 तथा पांच वर्ष से लगातार आवेदन करने वाले रिजर्व कैटेगिरी में 538 लोगों को प्राथमिकता दी गई है। चार साल वाले 608 आवेदनों की कुर्रान्दाजी की गई जिसमें 155 का चयन किया गया है। कुल 1061 आजमिने हज का चयन किया गया। शेष 453 चार साल से लगातार आवेदन करने वाले आवेदकों को प्रतीक्षा में रखा गया है।

हज समिति के अधिशासी अधिकारी मो. मीसम ने बताया कि उत्तराखंड , यूपी, बिहार, झारखंड को एक जोन बनाया गया है। बिहार राज्य का कोटा 12125 निर्धारित किया गया है। इस राज्य में 6963 आवेदन आए हैं बाकी बचे 5162 को उत्तराखंड राज्य को ऑल इंडिया हज कमेटी मुम्बई से देने की मांग की है।  जिससे उत्तराखंड से शेष बचे लोग हज पर जा सके। हज कमेटी अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि हाजियों का कोटा बढ़ाए जाने के अधिक प्रयास किए जाएंगे ताकि राज्य से ज्यादा से ज्यादा हज यात्रियों को भेजा जा सके। कुर्राअंदाजी के दौरान अधिसाशी अधिकारी मोहम्मद मीसम, सदस्य रईस अहमद, मंसूरी एम फारुख, सनववर अली, हज अधिकारी नफीस अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें