फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनू पंडित के नाम पर हत्या के गवाह को धमकी

Tue, 20 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। आकाश त्यागी हत्याकांड के एक गवाह को बाइक सवार दो बदमाशों के धमकाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कुख्यात चीनू पंडित इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन


रामनगर चौक स्थित क्लासिक बार में मई माह में आकाश त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में चीनू पंडित का नाम मुख्य आरोपी के रुप में सामने आया था। पुलिस ने पिछले दिनों चीनू पंडित को एके-47 के साथ देहरादून से गिरफ्तार कर लिया था।

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आकाश त्यागी हत्याकांड के एक गवाह को 17 दिसंबर की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने धमकी दी कि यदि उसने गवाही दी तो उसे एके-47 से भूनकर उसकी हत्या कर दी जाएगी। धमकी से घबराए गवाह ने तहरीर दी। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।  बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें