फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दीवार से बच्चों में होगी देशभक्ति जागृत

विज्ञापन
भगवानपुर स्थित बीडी इंटर कालेज में बनाई गई शौर्य दीवार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भगवानपुर के बीडी इंटर कॉलेज में बनाई गई शौर्य दीवार अमर शहीदों की याद दिलाएगी। यह दीवार करीब दो लाख रुपये के बजट से समाजसेवियों ने बनवाई गई है। इसका उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
विज्ञापन

बीडी इंटर कॉलेज में सात जुलाई को शौर्य दीवार का निर्माण पूरा हुआ है। कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि समाजसेवी विकास अग्रवाल, तेजेंद्र पाल, अमित सिंघल व केपी सैनी आदि के सहयोग से शौर्य दीवार का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि आज के आधुनिक युग में बच्चों को शहीदों की वीरगाथाओं से अवगत कराने के लिए शौर्य दीवार का निर्माण कराया गया है। इस शौर्य दीवार से देशभक्ति की भावना को जागृत होगी। इस दीवार पर वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, महात्मा गांधी के साथ-साथ झांसी की रानी आदि के चित्र उकेरे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दीवार को बनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें