फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में खुलेगे अटल उत्कृष्ट विद्यालय

विज्ञापन
रुड़की स्थित राजकीय इंटर कालेज में पौधा रोपण करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, विधायक प्रदीप बत्? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाएंगे, जो पूरी तरह से इंग्लिश मीडियम होंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालय खोलने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

रुड़की जीआईसी में लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले सुना जाता था कि शिक्षा विभाग का बहुत बुरा हाल है, लेकिन इसके बाद जब उन्होंने शिक्षा मंत्री पद की कमान संभाली तो पता चला कि शिक्षक जिम्मेदारी के साथ अपना काम करते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन आज के समय में यह पर्याप्त नहीं है। आज समय काफी आगे बढ़ चुका है। इसकेे चलते शिक्षा को भी नई दिशा दी जाए ताकि भारत में शिक्षा नए आयाम हासिल करे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाएंगे, जो इंग्लिश मीडियम होंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि इन विद्यालयों को खोलने के लिए जनप्रतिनिधियों की मदद लें।
फोटो समाचार
न कोरोना का डर, न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय के कार्यक्रम में कोरोना का डर दूर-दूर तक नजर नहीं आया। इस दौरान न तो शिक्षामंत्री ने कोरोना को लेकर लोगों को चेताया और न सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय का रुड़की जीआईसी में कार्यक्रम 12 बजकर 40 मिनट का था। वह करीब एक घंटा देरी से दो बजे पहुंचे। मंत्री के रुड़की पहुंचने से पहले ही जीआईसी में सैकड़ों ग्राम प्रधान व शिक्षकों की भीड़ जुट गई। इसके अलावा करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। शिक्षामंत्री के पहुंचने के बाद और भीड़ बढ़ गई और करीब 200 लोग कार्यक्रम स्थल पर जुट गए। वहीं पौधरोपण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं किया गया। इसके साथ ही मंच से शिक्षामंत्री ने एक बार भी कोरोना को लेकर लोगों को नहीं चेताया। इस दौरान मौजूद कुछ लोग कोरोना काल में इस तरह के आयोजन को लेकर आलोचना भी करते नजर आए।
विज्ञापन

पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं : विधायक
भगवानपुर। विधायक ममता राकेश ने रविवार को आरएनआई इंटर कॉलेज में हरेला पूर्व के मौके पर पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की संभावना नहीं है। इस मौके पर अमित कुमार, अशोक रतूड़ी, राजेश आर्य व ऋषिपाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर खंड विकास कार्यालय भगवानपुर परिसर में भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी एपी वैष्णव, प्रधानाचार्य संजय गर्ग, प्रकाश चंद, सुशील गौतम, राजेश श्रीवास्तव, उदय मिश्रा, मदन पाल व विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें