फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे मेवे भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी कंपनी ने सूखे मेवे भेजने के नाम पर कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि उनका सूखे मेवे का कारोबार है। कुछ दिन पूर्व उन्हें ऑनलाइन एक कंपनी के बारे में पता चला था। थाईलैंड की जूटा मासा योसोना कंपनी के बारे में सर्च किया तो कंपनी की वेबसाइट दिखी। वेबसाइट पर उन्होंने कंपनी के बारे में पूरी जानकारी ली। वेबसाइट पर कंपनी की ओर से भेजे जाने वाले माल की क्वालिटी से लेकर सर्विस तक के फीडबैक की पूरी जानकारी थी। विश्वास होने के बाद उन्होंने वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया। कंपनी ने माल लेने की पूरी प्रक्रिया बताई। इसके बाद माल भेजने के लिए चार हजार डॉलर मांगे गए। भारतीय करेंसी में यह राशि करीब तीन लाख रुपये है।
उन्होंने कंपनी के बताए बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। कंपनी की ओर से बताया गया कि माल चेन्नई पोर्ट पर भेजा जाएगा। वहां से माल रिसीव कर सकते हैं। पैसा डालने के दो दिन बाद वह पोर्ट पर पहुंचे और माल की जानकारी ली। पता चला कि ऐसा कोई माल नहीं आया है। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें