फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडी करने के नाम पर 24 लाख की ठगी

विज्ञापन
भगवानपुर थाने में पैसे लेकर फरार हुई कंपनी के एजेंट के खिलाफ पुलिस को शिकायत करते किशनपुर के ग्रा - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एक कंपनी में एफडी कराने के नाम पर एजेंट द्वारा लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लोगों ने थाने पहुंचकर एजेंट पर ठगी करने का आरोप लगाया है। साथ ही तहरीर देकर पुलिस से एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर अपनी रकम वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी प्रवेश कुमार, अमित कुमार, मोनू, पंकज कुमार, धनीराम व रवि आदि ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक ने पांच वर्ष पूर्व बताया था कि एक कंपनी की ओर से एफडी की जा रही है। एफडी करने पर लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। उसके झांसे में आकर करीब 26 लोगों ने 24 लाख रुपये एफडी में लगा दिए। इस बीच उन्हें पता चला कि जिस कंपनी में उन्होंने एफडी की थी, वह जुलाई 2019 में कार्यालय बंद करके चली गई है। इस बीच उन्होंने गांव के एजेंट से जानकारी ली तो वह बहाना बनाने लगा। वह बोला कि कंपनी उसके भी लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। कई बार ग्रामीणों ने उससे अपनी रकम वापस करने की बात कही, लेकिन वह हर बार बहाने बनाता रहा। आरोप है कि ग्रामीणों ने उस पर अधिक दबाव बनाया तो उसने रकम देने से साफ इनकार कर दिया। इस पर मंगलवार को पीड़ित लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही एजेंट के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी जमा पूंजी वापस करवाने की मांग की। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि जिस एजेंट ने एफडी की थी, उसे बुलाकर मामले में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें