फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर परिवार को नशीला पदार्थ देकर पुत्री को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कलियर नगर पंचायत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की देर रात पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे और उसके परिवार को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद सबके बेहोश हो जाने पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर घर से भगाकर ले गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब एक युवक उनके घर पर मामले की सूचना देने आया, तो उसे परिवार के सभी लोग बेहोश मिले। इसके बाद किसी तरह परिवार के लोगों को होश में लाया गया। आरोप यह भी है कि जब पीड़ित पक्ष के लोग आरोपी पक्ष के साथ वार्ता करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही आरोपी युवक को मौके से भगा दिया। वहीं युवक उसकी पुत्री को छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस किशोरी के बयान दर्ज कर रही है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक उसकी बहन और मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें