फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

Fri, 23 Dec 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। कहीं हवन यज्ञ आयोजित किया गया तो कहीं गोष्ठी में उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान उनके प्रेरक प्रसंगों का भी उल्लेख किया गया।

श्री जाट समाज रुड़की की ओर से जाट भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों और जरूरतमंदों की आवाज बुलंद की। इससे पहले हुए हवन यज्ञ में सभा के अध्यक्ष चौधरी पंकज कुमार, नेपाल सिंह, मास्टर उदय सिंह, कृष्णपाल मलिक, महेंद्र सिंह, अरुण कुमार, अनिल चौधरी, केपी सिंह, संदीप सिंह, अजय चौधरी, मनोज कुमार, आदित्य कुमार, सतीश चौधरी, कपिल चौधरी, केशव, शुभम आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर श्री जाट समाज सभा के दूसरे गुट की ओर से भी सिविल लाइंस में भी हवन यज्ञ कर चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनकी ओर से किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जमीदारी उन्मूलन बिल, चकबंदी अधिनियम, भूमि संरक्षण अधिनियम सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। इस मौके पर सभा अध्यक्ष महेश शर्मा, दिग्विजय सिंह, विपिन कुमार, हरफूल सिंह राठी, चौधरी राजेंद्र सिंह, डा. मधु सिंह, इंद्रपाल लोहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड जाट महासभा की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा सादा जीवन उच्च विचार को अपनाया। साथ ही किसान हितों को हमेशा आगे रखा। उनके विचारों को आज भी प्रासंागिक बताते हुए आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर जाटसभा की ओर से राज्य गन्ना सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर आदित्य राणा और जिला श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के चेयरमैन सुशील राठी का सम्मान किया गया। मौके पर पूर्व गृह राज्य मंत्री रामसिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री गौरव चौधरी, जिलाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह, महासचिव सुदेश चौधरी, चौधरी मोतीराम, पुष्पेंद्र राठी आदि उपस्थित थे।

भाकियू ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
गुड़मंडी में भाकियू ने चौधरी चरण सिंह के 114 वें जन्म दिन पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन  प्रसंगों का उल्लेख किया। भाकियू के मडंल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों व समाज के कमजोर तबकों के हितों के लिए संघर्ष किया था। किसानों को स्वाबलंबी बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवि कुमार, विजय शास्त्री, मेजर राणा, सुनील, ओम प्रकाश नेता, ओमकार, कुंवर सिंह, सुमित, अमर पाल, बालेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




किसानों के मसीहा चौधरी को किया याद
रुड़की (ब्यूरो)। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आईडीबी बैंक की ओर से मोलना गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ऋतु कुकरेती ने कहा कि किसान भूमि की जांच कराने के बाद ही फसलों की बुआई करें, इससे फसलों का उत्पादन अच्छा मिलेगा। इस मौके पर बैंक के रीजनल हेड नवीन जनवेजा, शाखा प्रमुख शोयब खान, प्रबंधक राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र रावत, रामकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी की गोष्ठी में डा. पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि किसानों के लिए चौधरी चरण सिंह ने ऐतिहासिक कार्य किए थे। उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से 23 से 29 दिसंबर तक कृषि एवं तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर किसान आयोग के सदस्य मामचंद त्यागी, रमेशपाल, विजयपाल, महिपाल, सत्यपाल सिंह, डा. दीप्ति चौधरी, विनोद शर्मा, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। गैर राजनीतिक लोकतांत्रित मोर्चा की ओर से सिविल लाइंस में चरण का जन्मदिन मनाकर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर संयोजक सुभाष सैनी, संजय गर्ग, लवी त्यागी, विमल सालार, संजय राठी, भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें