फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र का निर्माण करे शिक्षा : रंजन

Thu, 23 Feb 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यहां सीबीआरआई में बृहस्पतिवार को स्कूली छात्रों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरसीई के महानिदेशक डा. गोपाल रंजन ने कहा कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो अच्छे चरित्र का निर्माण कर सके। बुद्धि की ताकत को बढ़ाए और मनुष्य को अपने पैरों पर खड़ा करने में सक्षम बना सके। उन्होंने शुरुआत से अपनी कमजोरी को पहचान कर अपने पंसदीदा करियर का निर्माण करने का आह्वान किया।

संस्थान में आयोजित व्याख्यान में डा. रंजन ने व्यवसायिक शिक्षा द्वारा उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए कौशल, दृष्टिकोण व ज्ञान को विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। इससे पहले संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार अग्रवाल ने छात्रों को वैज्ञानिक जिज्ञासा जगाने के लिए प्रेरित किया। डा. अग्रवाल ने प्रश्नों और विचार विनिमय के जरिए वैज्ञानिक सोच को विकसित करने की जरूरत बताई। कहा कि उत्सुकता ऐसी चाबी है जो किसी भी क्षेत्र में आविष्कार और समाधान का पर्याय बनती है। संस्थान के निदेशक डा. एन गोपाल कृष्णन ने छात्रों को विज्ञान के क्या, क्यों और कैसे समझने तथा उसे जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को परस्पर संवादात्मक रूप से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिंफर अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डा. आरके गोयल ने चट्टानों में सुरंग विषय पर रोचक व्याख्यान दिया। वैज्ञानिक डा. आभा मित्तल ने अतिथियों का परिचय पढ़ा। इस दौरान छात्रों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं जैसे रूरल पार्क, भवन दक्षता, अग्रि अनुसंधान, जैविक निर्माण सामग्री, प्लोस्टिक, पोलीमर आदि का भ्रमण किया। इस मौके पर पांच स्कूलों के 250 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डा. एलपी सिंह, हरीश, पलक, सोनू, आरएम बिष्ष्ट, संतोष मिश्रा, मेहराज व समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें