फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में रेहड़ियों का किया चालान

विज्ञापन
ुड़की में चंद्रशेखर चौक के पास सड़क किनारे खड़ी ठेलियों को हटाती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस की ओर से बाजार और नगर निगम पुल पर रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने बाजार में रेहड़ी लगाने वालों को जमकर फटकार लगाई और दस रेहड़ियों का चालान कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

शहर में अवैध तरीके से बाजार और नगर निगम पुल पर फलों की रेहड़ी लगाई जा रही है। इसे लेकर आए दिन जाम लगता है। इस शिकायत पर मंगलवार को कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने मंगलवार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नगर निगम से पुलिस ने 50 रेहड़ी का चालान कर जुर्माना वसूला था। बुधवार को भी पुलिस की ओर से यह कार्रवाई जारी रही। पुलिस ने नगर निगम पुल, सिविल लाइंस बाजार समेत मलकपुर चुंगी अन्य जगहों पर रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने रेहड़ी का चालान कर जुर्माना वसूल किया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि अवैध तरीके से लगने वाली रेहड़ियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें