II
I
I
I
I
पुलिस ने शुक्रवार को सिविल लाइंस बाजार में चलाया अभियान
I
I
I
पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर 15 दुकानों के चालान काटे। एक दुकान के बाहर रखा बड़ा होर्डिंग जब्त भी किया गया। इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग करने और बिना नंबर की बाइक चलाने वाले चालकों के चालान किए।
I
Iसिविल लाइंस बाजार, मेन बाजार समेत अन्य स्थानों पर दुकानदारों ने दुकान के बाहर सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। वहीं कई चालक बेतरतीब वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन बाजार में जाम लगता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी के नेतृत्व में पुलिस ने बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
I
I
I
Iइस दौरान पुलिस ने कई दुकानों का सामान सड़क से अंदर रखवाया जबकि एक दुकान के बाहर रखे होर्डिंग जब्त कर लिए। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि सिविल लाइंस बाजार में अतिक्रमण करने पर 15 दुकानदारों के 500-500 के चालान काटे गए हैं। साथ ही बिना नंबर की बाइक और ट्रिपल राइडिंग करने पर भी कार्रवाई की गई है।I