फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट की दुकान में चोरी का आरोपी धरा

विज्ञापन
भगवानपु में सीमेंट की दुकान से चोरी में पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व सीमेंट की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र स्थित हल्लू जमरा चौक पर नीरज सैनी की सीमेंट की दुकान है। करीब एक सप्ताह पूर्व चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की कीमत के सीमेंट के 70 कट्टे चोरी कर लिए थे। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। रविवार रात पुलिस पुहाना चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने ट्रक भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम और पता शादाब अली निवासी पुहाना बताया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि सीमेंट की दुुकान से उसने ही चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सीमेंट के कट्टों में से 35 बोरी बरामद कर लिए।। जबकि अन्य कट्टों के संबंध में आरोपी ने बताया कि उसने अपने निर्माणाधीन मकान में लगा दिए हैं। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें