फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सीएचसी और पीएचसी जाकर टीबी की जांच कर रही सीबीएनएएटी वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवैन में विशेष टीबी एक्स-रे मशीन है उपलब्ध, मौके पर ही टीबी के मरीजों की देगी जांच रिपोर्टI
विज्ञापन

Iजांच के लिए अब नहीं लगानी होगी मरीजों को दौड़, दून मुख्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई है वैनI
Iजिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए दून मुख्यालय की ओर से बेस्ट न्यूक्लीनियन एसिड एंप्लीफिकेशन टेस्टिंग (सीबीएनएएटी) वैन उपलब्ध कराई गई है। वैन जिलेभर की सीएचसी और पीएचसी में जाकर टीबी के संभावित मरीजों की जांच कर रही है। साथ ही मौके पर ही मरीजों को टीबी की रिपोर्ट उपलब्ध करा रही है। इसके बाद डॉक्टरों को रिपोर्ट भेजकर मरीजों का उपचार शुरू किया जा रहा है।
I
Iआपको दो सप्ताह से अधिक खांसी है तो एक बार टीबी की जांच जरूर कराएं। इसके लिए अब आपको जिला अस्पताल या रुड़की सिविल अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी होगी। साथ ही पर्चा बनवाने से लेकर घंटों तक लाइन में लगकर और जांच कराने के बाद अगले दिन का इंतजार भी नहीं करना होगा। अब आपके घर के नजदीक ही टीबी की जांच की सुविधा पहुंच रही है।
विज्ञापन

I
Iदून मुख्यालय की ओर से एक सप्ताह पूर्व ही सीबीएनएएटी वैन उपलब्ध कराई गई है। यह वैन जिलेभर की सीएचसी और पीएचसी पर पहुंचकर टीबी के संभावित मरीजों की जांच कर रही है। वैन में खास बात यह है कि इसमें विशेष टीबी एक्स-रे मशीन है। इस एक्स-रे मशीन से मौके पर ही टीबी की जांच कर रिपोर्ट भी तुरंत दी जाएगी। किसी में टीबी की पुष्टि होती है तो उसकी जांच रिपोर्ट मौके पर ही सीएचसी और पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों, जिला अस्पताल और रुड़की सिविल अस्पताल के क्षय रोग विभाग को भी दी जाएगी। इसके बाद इसी दिन मरीज का रजिस्ट्रेशन कर अगले दिन मरीज का उपचार शुरू कर दिया जाएगा।I
Iशेड्यूल से जांच करेंगी सीबीएनएएटी वैन
I
Iजिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई गई सीबीएनएएटी वैन जिलेभर की सीएचसी और पीएचसी पर एक शेड्यूल के अनुसार जाकर जांच करेगी। फिलहाल वैन का बहादराबाद और लक्सर क्षेत्र में शेड्यूल निर्धारित किया गया है। यहां पर वैन लगातार टीबी के संभावित मरीजों की जांच कर रही है।I
विज्ञापन

Iदून मुख्यालय की ओर से जिले को सीबीएनएएटी वैन उपलब्ध कराई गई है। वैन सीएचसी और पीएचसी पर जाकर मरीजों की जांच कर रही है और मौके पर ही रिपोर्ट दे रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज का अगले दिन से ही उपचार शुरू किया जा रहा है।- आशीष शर्मा, प्रभारी, क्षय रोग, सिविल अस्पताल, रुड़कीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें