क्षेत्र के ग्राम चानचक निवासी एक ग्रामीण के घर के ताले तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चानचक निवासी मोहतरम ने पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर के समय थिथकी गांव में परिवार सहित शादी में गए थे। शाम लगभग छह बजे जैसे ही वह घर लौटकर आए तो मकान के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। कमरों के अंदर रखे चांदी-सोने के जेवर और अलमारी में रखी लाखों की नकदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं एसआई काली नदी पुलिस चौकी प्रभारी संजय पुनिया का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।