फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 15 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से 8.73 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर 15 फीसदी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से 8.73 लाख की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने कंपनी स्वामी समेत तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के डोसनी गांव निवासी रवि कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी ओम सिंह निवासी ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल के साथ जान पहचान थी। दो साल पहले ओम सिंह ने अपने घर पर उसकी मुलाकात शक्ति सिंह निवासी ब्रहमपुरी रावली महदूद और मंजीत गौड़ से कराई थी। शक्ति सिंह ने उसे अपनी ट्रेडिंग कंपनी के बारे में बताया और उसमें निवेश करने पर 15 फीसदी मुनाफा दिए जाने की बात कही थी।



ओम सिंह ने उसे बताया कि शक्ति सिंह उसका सगा साला है और वह निश्चिंत होकर कंपनी में पैसे लगाए। रवि के अनुसार, उनकी बातों पर भरोसा करके उसने व उसके परिचित सुंदर निवासी दाबकी और संजीव निवासी शिवालिकनगर ने सितंबर 2023 से फरवरी 2025 के मध्य बैंक के माध्यम से 8.73 लाख व कुछ पैसे नकद कंपनी में निवेश किए।
विज्ञापन


शुरूआत में उन्हें कुछ मुनाफा मिला लेकिन इसके बाद न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही उनकी लगाई गई मूल रकम ही आरोपियों ने वापस की। उनके पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें