फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर आए युवक पर किशोरी के पिता व तीन अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में युवक का पारिवारिक रिश्तेदार भी शामिल है।
विज्ञापन




लक्सर निवासी एक महिला ने न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि खानपुर क्षेत्र निवासी उनके सगे भाई ने उनके पुत्र के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में 4 मार्च 2025 को लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पांच महीनों तक जेल में रहने के बाद न्यायालय से जमानत मिलने पर उनका पुत्र अब घर आने के बाद मेहनत मजदूरी कर रहा है।



महिला के अनुसार, 25 फरवरी 2026 की रात को उनका पुत्र दवा लेने के लिए भुरनी मार्ग स्थित अस्पताल में जा रहा था। आरोप है कि उनके भाई और प्राथमिकी में वादी एक अन्य व्यक्ति व दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपी खींचकर उसे जंगल की ओर ले गए और उसके ऊपर धारदार हथियारों से वार किए। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। किसी प्रकार अस्पताल में घुसकर उसने अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस को इस बाबत शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें