फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उकिमो नेता समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को घर में बंधक बनाकर मारपीट करने और पिता के विरोध करने पर पथराव कर किशोर को घायल करने के मामले में पुलिस ने उकिमो नेता समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी तस्लीम ने पुलिस को बताया कि उसने ईद के समय पड़ोसी इस्लाम को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। तीन माह बाद पैसे वापस करने थे। बताया कि 31 अगस्त की शाम को उसने अपने बेटे को पैसे लेने के लिए इस्लाम के घर भेजा था।



इस दौरान उकिमो नेता अब्दुला और उसके भाई इस्लाम ने नाबालिग को घर में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। नाबालिग किसी तरह घर आकर पूरी बात बताई। उसने मामले की बाबत इस्लाम से विरोध जताया तो थोड़ी देर बाद आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। पथराव में उसका नाबालिग पुत्र घायल हो गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर आ गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अब्दुला व इस्लाम निवासी मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष का मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें