फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिता के डांटने पर मासूम लापता, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले छह वर्षीय बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन




शाहिदवाला ग्रंट निवासी छह वर्षीय बालक को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर मासूम घर से कहीं चला गया। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी भगवान मेहर ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कराई। परिजनों से जानकारी लेकर पुलिस ने चारों ओर तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद देर रात लगभग 11 बजे बच्चा अपने ही मकान की छत पर लकड़ियों के नीचे छुपा हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे को ढूंढकर काउंसलिंग की और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने अपील की कि माता-पिता बच्चों के साथ धैर्य से पेश आएं और उन्हें प्यार से समझाएं ताकि बच्चे डर या नाराजगी में कोई गलत कदम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें