फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोर्ट के आदेश पर आईआईटी के दो छात्रों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के बीटेक छात्र पर आठ माह पहले हुए हमले के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो सीनियर छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया था कि घटना के समय उसने पुलिस में तहरीर दी थी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। विरोधी पक्ष का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


मिर्जापुर उत्तरप्रदेश निवासी वैभव सिंह जो आईआईटी में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है उसने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया गया कि उसके सीनियर छात्र किशन कुमार केसरी निवासी विभूति अपार्टमेंट, हीरापुर, धनबाद, झारखंड और अंकित ढाका निवासी लक्ष्मणगढ़, सीकर, राजस्थान दबंग प्रवृत्ति के हैं। जूनियर छात्रों का उत्पीड़न करते हैं।



प्रार्थना पत्र के अनुसार 23 मार्च 2023 की रात वह अपने दोस्तों बिपिन कुमार, अनमोल राज, नितिन प्रताप व अन्य छात्रों के साथ बस स्टैंड स्थित डिवाइन होटल में भोजन करने गया था। होटल में उसी समय दोनों आरोपी छात्र भी मौजूद थे। देर रात करीब 11 बजे आरोप है कि वे प्रथम वर्ष के छात्रों को गालियां दे रहे थे और रैगिंग के दौरान उन्हें अपमानित कर रहे थे।
विज्ञापन


विरोध करने पर दोनों सीनियर छात्र भड़क गए और वैभव के साथ गाली-गलौज कर बीयर की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसने तत्काल पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किशन कुमार केसरी और अंकित ढाका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें