फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पूर्व मेयर यशपाल राणा और ग्राम प्रधान सचिन पर धमकी देने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
29 मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान दी गई थी धमकी
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार रात दर्ज हुआ केस, सुरक्षा मुहैया कराने के भी आदेश
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पूर्व मेयर यशपाल राणा और ग्राम प्रधान सचिन के खिलाफ गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं, हाईकोर्ट ने पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश भी पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के बयान भी दर्ज किए हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी संदीप कुमार ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को शिकायतपत्र देकर बताया था कि 29 मार्च की करीब शाम 6:30 बजे वह कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के मलकपुर चुंगी पर कार्यालय के उद्घाटन पर गए थे। कार्यक्रम में पूर्व मेयर यशपाल राणा और बेलड़ा ग्राम प्रधान सचिन भी मौजूद थे। आरोप था कि इस दौरान दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में एसएसपी ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूर्व मेयर यशपाल राणा और ग्राम प्रधान सचिन के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें