फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत को नुकसान पहुंचाने पर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की तारबाड़ तोड़ने और जमीन खुर्द-बुर्द कर गाली-गलौज व जान से मारने धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहरादून के बालावाला निवासी आशा देवी, संजीव कुमार और सुरेंद्र पाल ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने खानपुर थाना क्षेत्र के भोवावाली गांव में कुछ भूमि खरीद रखी है। रायसी के सुमेरचंद, संजय, ईश्वर, बृजपाल, अमन, आकाश, रवि और अमित ने उनके खेत की तारबाड़ को तोड़ दिया। जमीन को भी खुर्दबुर्द कर विरोध करने पर गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें