फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर (रुड़की)। विवाहिता के साथ मारपीट करने और तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर सहित सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी शरीफ अहमद अंसारी ने अपनी बेटी इशरत जहां का निकाह दिसंबर 2015 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थानाक्षेत्र निवासी सलमान के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने की बात कहकर परेशान कर रहे थे। इस बीच विवाहिता के दो बार गर्भवती होने पर ससुरालियों ने अल्ट्रासाउंड से पता कराया तो गर्भ में बेटी होने की जानकारी हुई। आरोप है कि उन्होंने विवाहिता को धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
इसके बाद सलमान ने दूसरा निकाह कर लिया। इशरत जहां ने आपत्ति की तो पति और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर मायके छोड़ दिया। इसके बाद पति ने इशरत को तीन बार तलाक कहकर उससे रिश्ता तोड़ लिया। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर पर पति सलमान, ससुर अखलाक उर्फ लाखा, सास मेहरुन्निसा, ननद शबनम, रुखसार, शबाना और उसके पति एहसान के खिलाफ मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें