फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेकेदार पर हमले में केस, मेयर पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नगर निगम परिसर में ठेकेदार पर हुए हमले के चार दिन बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बड़ी बात यह है कि मुकदमे के विवरण में ठेकेदार ने मेयर गौरव गोयल के इशारे पर हमला करने का आरोप लगाया है। इससे एक बार फिर नगर निगम की राजनीति गरमा गई है। मेयर का नाम सामने आने पर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, मेयर ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने पहुंचे ठेकेदार संजय गुप्ता उर्फ नीलू पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया था। इससे नगर निगम में खलबली मच गई थी। ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो दोनों फरार हो गए थे। हमलावर एक सफेद रंग की बाइक और एक बुलेट से आए थे। नगर निगम में मेयर गौरव गोयल और निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में ठेकेदार पर हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। इस मामले में ठेकेदार की ओर पुलिस को तहरीर दी गई थी।
ठेकेदार ने आशंका जताई कि हमले में मेयर गौरव गोयल का हाथ है। आरोप लगाया है कि मेयर ने टेंडरों को लेकर कई बार भुगतान रुकवाने और ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मेयर गौरव गोयल पर हमला करवाने की आशंका जताई गई है। इस मामले में जल्द ही पुलिस मेयर के भी बयान दर्ज करेगी। जांच में जो भी सामने निकलकर आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
हमलावरों के पकड़े जाने पर खुलेगा राज
मेयर गौरव गोयल और ठेकेदार संजय गुप्ता चुनाव से पहले काफी करीबी रहे हैं। ठेकेदार ने गौरव गोयल को खुलकर चुनाव लड़ाया था। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई और दूरियां बढ़ र्गइं। अब जब ठेकेदार पर हमला हुआ तो कई तरह की चर्चाएं शुरू हो र्गइं। इतना ही नहीं ठेकेदार ने भी मेयर पर हमला करवाने की आशंका जताई है। इस मामले में क्या राज छिपा है और मेयर के हमला करवाने को लेकर कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा हमलावरों के पकड़े जाने के बाद होगा। फिलहाल, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
--
यह मेरे ऊपर दबाव बनाने के लिए एक षड्यंत्र है। मेरी किसी भी ठेकेदार से न तो दोस्ती है और न दुश्मनी। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि यह हमला हुआ है या कराया गया। निर्माण कार्यों के इस्टीमेट घर-घर पहुंचाए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो कार्यों की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

-गौरव गोयल, मेयर, रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें