फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर में घुसकर हमला करने के आरोप में दो महिला समेत सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करके गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पिरान कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर गांव निवासी राकिब ने पुलिस को बताया कि शाहनजर और उसका परिवार उनसे रंजिश रखता है। इसके चलते 25 दिसंबर को जब राकिब अपने घर के बाहर गोबर उठा रहा था तो शाहनजर ने गाली-गलौज कर दी। जब उसने और उसके पिता ने विरोध किया तो शाहनजर और उसके परिजन हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।



मारपीट में वह और उसका पिता घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर शाहनजर, खुशनुमा, रहनुमा, नवाज, आशिफ, नासिर, फरीद सहित सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करना और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें