फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सरकारी आदेश न मानने पर रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज, निरीक्षण में मिली खामियां, नहीं किया सुधार

Wed, 26 Feb 2025 11:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रेस्टोरेंट की व्यवस्थाएं व अन्य कार्यकलापों को जांचा गया था। जांच में रसोई की चिमनी के अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण की शिकायत मिली थी। 15 दिन के भीतर कुहू रेस्टोरेंट में खामियों को दूर करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी आदेश न मानने पर शहर के एक रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि निरीक्षण में खामियां मिलने पर दिए गए तय समय में भी सुधार नहीं किया गया था। इसके बाद हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन


31 जनवरी को हरिद्वार रोड स्थित कुहू रेस्टोरेंट में अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया था। वहां रेस्टोरेंट की व्यवस्थाएं व अन्य कार्यकलापों को जांचा गया था। जांच में रसोई की चिमनी के अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण की शिकायत मिली थी। 15 दिन के भीतर कुहू रेस्टोरेंट में खामियों को दूर करने के आदेश दिए गए थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आवास बनाने वालों के लिए धामी सरकार ने खोले छूट के द्वार, सपना होगा साकार, जानें कैसे मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आदेशों की अवहेलना की गई है। इसके बाद अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेशों की अवहेलना करने पर हेड कांस्टेबल संदीप कुमार की तहरीर पर कुहू रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि सरकारी आदेशों का अनुपालन न करने के आरोप में कुहू रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें