फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला की जमीन गिरवी रख लोन लेने के मामले में चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकोर्ट के आदेश पर भगवानपुर पुलिस ने की कार्रवाई, मामले की जांच शुरू
I
I
I
Iपुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला की संपत्ति गिरवी रख पांच लाख रुपये का लोन लेने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iभगवानपुर क्षेत्र के ग्राम किशनपुर जमालपुर निवासी महिला जमशीदा ने 15 नवंबर 2019 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी जान-पहचान ग्राम किशनपुर जमालपुर निवासी विकास सैनी से थी। महिला ने विकास को कहा कि उन्हें घरेलू कार्य के लिए एक लाख रुपये की जरूरत है। विकास ने कहा कि वह उसे उत्तराखंड राज्य सरकारी बैंक लि. शाखा रुड़की से एक लाख रुपये का ऋण दिला देगा। महिला ने उसपर विश्वास किया और विकास ने महिला को ऋण दिलाने के लिए उससे जरूरी दस्तावेज व जमीन के कागजात ले लिए। उसने कुछ सादे कागज और 10 रुपये के स्टाम्प पर अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन

I
Iविकास ने बैंक से धोखाधड़ी कर अपनी फर्म पम्मी क्लॉथ हाउस के नाम पर पांच लाख रुपये का ऋण ले लिया। वहीं महिला को गारंटर बनाते हुए उसकी उक्त संपत्ति बंधक कर दी। उसने एक लाख महिला को दे दिए और बाकी पैसे अपने पास रख लिए। कुछ समय बाद वह गांव से फरार हो गया। बाद में बैंक के अधिकारी रुपये जमा कराने के लिए महिला को परेशान करने लगे। इससे महिला को ठगी का अहसास हुआ। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि विकास सैनी, रमेश सैनी, आकाश सैनी निवासी ग्राम किशनपुर जमालपुर और आशीष कुमार निवासी भगवानपुर ने धोखाधड़ी कर संपत्ति को बैंक में बंधक कर पांच लाख रुपये का ऋण लिया है। उसने कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें