फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला से धोखाधड़ी में आठ लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Iमहिला ने फर्जी बैनामा करने और धमकी देने का लगाया आरोप
I

I
I

Iजमीन के लिए परिचित को महिला ने दी थी पावर ऑफ अटॉर्नीI



एक महिला ने कुछ लोगों पर उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अंबर तालाब निवासी बबली ने तहरीर देकर बताया कि 10 जुलाई को उन्होंने एक परिचित के नाम अपनी जमीन की पावर ऑफ अटार्नी की थी। कुछ दिन बाद उसे पता चला की परिचित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपनी-अपनी पत्नी के नाम जमीन का बैनामा करा दिया है। इस पर उन्होंने उसकी पावर ऑफ अटॉर्नी कैंसिल करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुलेमान, अशरफ, सेहराज, असलम, अहसान, सुल्ताना, कुर्बान अली और मोहम्मद आदिल निवासी इमली रोड, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें