फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जानलेवा हमला करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर 12 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नौ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ परिवार से मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव पनियाला चंदापुर निवासी गुलशेर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 25 नवंबर 2024 की रात करीब आठ बजे उनका भतीजा घर के पास गली में पटाखे जला रहा था। आरोप है कि इस बीच गांव के ही एक पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर लोगों ने मारपीट कर दी और अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से परिवार पर भी हमला कर दिया। हमले में महिलाएं समेत कई घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फरजान, आजाद, फरमान, शहबान उर्फ काका, निवासी गांव पनियाला, गुलशेर, इमरान, नौशेर, सादिक निवासी गांव पाड़ली गुर्जर और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें