फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वेबसाइट धीमी चलने से कार्डधारकों को करना पड़ रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग की वेबसाइट की धीमी रफ्तार के कारण राशनकार्ड से संबंधित कार्यों के लिए आपूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंच रहे कार्डधारकों और आवेदकों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार घंटों तक वेबसाइट नहीं चलने के कारण उन्हें बिना कार्य के ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लक्सर तहसील क्षेत्र में 55 हजार से अधिक राशनकार्डधारक हैं। पिछले दिनों एकीकृत प्रणाली लागू किए जाने पर आरसीएमएस पोर्टल को यूनिफाइड राशनकार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर माइग्रेट किए जाने के कार्य के कारण विभागीय वेबसाइट बंद होने से राशनकार्ड के नवीनीकरण, नई यूनिट दर्ज कराने, यूनिट हटाने जैसे कार्य बंद हो गए थे। वेबसाइट चलने के बाद अब दोबारा प्रक्रिया आरंभ हो गई है लेकिन वेबसाइट की धीमी गति परेशानी का कारण बन रही है।
तहसील क्षेत्र में रोजाना कई राशनकार्डधारक राशनकार्ड में नाम जोड़ने, हटाने, नए राशनकार्ड के लिए आवेदन करने जैसे कार्य लेकर पूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन वेबसाइट की धीमी गति से डेटा अपलोड करने में आ रही समस्याओं के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार घंटों तक भी सर्वर व्यस्त होने के कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ जाता है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कई बार वेबसाइट नहीं चलने से थोड़ा इंतजार करना पड़ता है। कार्डधारक और आवेदकों को परेशानी न हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें