फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की में कार सवार के कंधे में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पटियाला चंदापुर में आयोजित मेले में मंगलवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार सवार एक युवक के कंधे पर गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनते ही मेले में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे और बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला में पिछले दो दिनों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार देर शाम रुड़की निवासी हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विशाल चौहान कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और अचानक गोली चला दी। गोली विशाल के कंधे में लगी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही परिजन और अन्य लोग गंगनहर कोतवाली और अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के संबंध में लोगों से जानकारी जुटा रही है।
बताया जा रहा है कि घायल विशाल चौहान एक संगठन के जिला अध्यक्ष है। उनका दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद चलने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। रुड़की सीओ ओसियन जोशी ने बताया कि रुड़की निवासी विशाल चौहान के कंधे पर गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की भी पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें